आईजीआरएस शिकायतें डिफाल्टर श्रेणी में आने पर 9 अधिकारियों से स्पष्टीकरण

तारकेश्वर टाईम्स  (हि0दै0)


बस्ती ( सू.वि. उ. प्र. ) । आईजीआरएस की डिफाल्टर श्रेणी में शिकायतों के आने पर जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने 09 अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब किया है। 01 जनवरी को इन अधिकारियों के लागिन पर प्रकरण डिफाल्टर श्रेणी में पाया गया। इसके कारण जिले की रैकिंग प्रभावित हुयी है।
           जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी कुदरहा , हर्रैया तथा साॅऊघाट, खण्ड शिक्षा अधिकारी गौर, तहसीलदार भानपुर, एआरटीओं, लीड बैंक मैनेजर, अधिशासी अभियन्ता (सिचाई जल संसाधन), एडीओ (पंचायत) परसरामपुर का स्पष्टीकरण तलब किया। 
            उन्होंने चेतावनी दिया है कि यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया जाता है तो दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।
      -  -  -  -  -  -  -  -  -  -  -  -  -
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर