आबकारी टीम की छापेमारी में 45 लीटर कच्ची शराब जप्त

तारकेश्वर टाईम्स (हि0दै0)


            ( अंकुर श्रीवास्तव )
बस्ती। जिलाधिकारी  के निर्देशन में परसरामपुर के ग्राम बरहपुर पांडे में एवं थाना मुंडेरवा के  किठुरी  ग्राम के करवल कॉलोनी में आबकारी टीम द्वारा अवैध कच्ची शराब की दबिश दी गई। इस दौरान लगभग 16 कुंतल लहन नष्ट किया गया एवं 45 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त किया गया।



       इस दौरान निरीक्षक गिरजेश कुमार ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान अवैध शराब बनाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किया जाएगा। निरीक्षक गिरजेश कुमार ने बताया कि किसी भी दशा में अवैध शराब के कारोबार को पनपने नही दिया जाएगा। अवैध कच्ची शराब के कारोबारियों के हौसले पस्त किया जाएगा जिससे वे इस अनैतिक कारोबार को बढ़ावा न दे सके।
          ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता 
चाहिए मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर