तीन तलाक़ पीड़ितों को आयष्मान भारत जैसी सुविधा देगी उप्र सरकार 

तारकेश्वर टाईम्स ( हि0दै0 )


                  ( सज्जाद रिजवी ) 
बस्ती  ( उ0प्र0 ) । उत्तर प्रदेश सरकार ने परित्यक्ता और तीन तलाक़ से पीड़ित महिलाओं के महिलाओं को आयुष्मान भारत योजना के समान लाभ देने के लिए मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान में शामिल करने का निर्णय लिया है । इसके लिए सूबे के सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखा चुका है । 



इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के क्रम में मुख्य कार्यपालक अधिकारी ए.बी. - एन. एच. बी. एम. / साचीज चतुर्थ तल 10 अशोक मार्ग हजरतगंज लखनऊ सुनीता सिंह द्वारा इस सम्बन्ध में सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी किये जा चुके हैं । इस योजना में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से छूटे हुए पात्र परिवारों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान में सम्मिलित करते हुए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है । 



उक्त योजना में लाभ प्रदान करने हेतु लक्षित लाभार्थियों का डाटा उपलब्ध कराये जाने हेतु  निर्धारित प्रारूप पर जनपद की परित्यक्ता एवं तीन तलाक़ पीड़ित महिलाओं को मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान में सम्मिलित करने को कहा गया है । 
           ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार