सीएए पर जनजागरण हेतु भाजपा का प्रशिक्षण सम्पन्न

तारकेश्वर टाईम्स ( हि0दै0 )


 बस्ती  (उ0प्र0) । आज भाजपा कार्यालय पर नागरिकता संशोधन कानून के संदर्भ में जन-जागरण करने हेतु विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ । भाजपा मीडिया प्रभारी अमृत कुमार वर्मा ने बताया की कचहरी स्थित भाजपा कार्यालय पर रविवार को जन जागरण अभियान के तहत हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में नागरिकता संशोधन कानून के प्रचार-प्रसार पर विचार विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि विपक्ष सीएए को लेकर अफवाह फैलाकर माहौल खराब करना चाहता है, लेकिन ऐसा होने नहीं दिया जाएगा।



मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संगठन महामंत्री रत्नाकर जी ने कहा कि पार्टी नागरिकता संशोधन कानून को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभियान शुरू की है। इसके लिए जिले के संपर्क एवं संवाद के संयोजक राजेंद्र नाथ तिवारी सहयोग में पुष्कर मिश्र, एवं सभा एवं रैली के संयोजक यशकांत सिंह सहयोग में राम चरन चौधरी, मीडिया एवं सोशल मीडिया के लिए अमृत वर्मा को जिम्मेदारी दी गई है साथ में सभी मंडलो में एक संयोजक और एक सह संयोजक बनाकर घर-घर इसके बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। इससे नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विपक्ष की ओर से फैलाई गई भ्रांतियों को दूर किया जाएगा। कहा कि सीएए से किसी भी प्रकार से किसी भी नागरिक की नागरिकता नहीं छिनेगी। इस कानून से पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और इसाई धर्म के लोगों को सम्मान का अधिकार देने के लिए नागरिकता दी जाएगी। इस कानून के संदर्भ में कार्यकर्ताओं को किस तरह आमजन के बीच जाकर चर्चा करना है और इसके अंतर्गत घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाना है। प्रबुद्धजनों की संगोष्ठी करना है। छोटी-छोटी संगोष्ठियां ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर पर करना है। नागरिकता अधिकार सम्मान के कार्यक्रम करना है। प्रबुद्धजनों के हस्ताक्षर अभियान को चलाना है। इस तरह इस कानून के समर्थन में वे सभी कार्य करना है जिससे विरोधियों द्वारा फैलाई गई भ्रांतियों को दूर किया जा सके। योजना बनाकर परिवार संपर्क भी करना होगा ।



जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियां सिर्फ वोट बैंक की राजनीति के लिए भ्रम फैला रही हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून की चर्चा करते हुए कहा कि उक्त बिल पिछली लोकसभा में भी आया था, जो कि लोकसभा में पास हो गया, लेकिन राज्यसभा में बहुमत नहीं होने की वजह से पास नहीं हो पाया था, लेकिन इस बार लोकसभा एवं राज्यसभा दोनों में पास होने पर कानून बन गया। इस कानून के बनने से पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बंगलादेश में धार्मिक आधार पर प्रताड़ित किये जा रहे हिन्दू, सिख, पारसी, बौद्ध, जैन और इसाईयों को यह कानून भारत में सुविधा और सम्मान देगा। सुविधा और सम्मान के साथ नागरिकता प्रदान करता है, लेकिन दुर्भाग्यवश कुछ लोग विरोध करते हुए भ्रम फैलाकर समाज को गुमराह करने का काम कर रहे है। पिछली बार हमारे प्रधानमंत्रीजी के नाम पर तरह-तरह के नारे और आरोप ये लोग लगाते थे, लेकिन देश की जनता उनके साथ हो गई और इसी वजह से इतने सारे देशहित में काम हमारे प्रधानमंत्रीजी ने किए।
हमारे लिये चुनाव जीत कर कुर्सी प्राप्त कर लेना भर नहीं है, हमारे लिये देशहित और राष्ट्रहित सर्वोपरि है। भारत के हित में कार्य करना ही हमारा उददेश्य है। पूरा देश प्रधानमंत्रीजी के साथ है । इस कानून से किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। यह सभी भारतवासियों के लिये एक समान है। जो पीड़ित होकर आये है उनको हमें सहारा देना है, विश्वास देना है लेकिन इसकेलिये किसी से कुछ भी छिनना नहीं है। इस कानून का जनजागरण करने के लिये ज्यादा से ज्यादा परिसर बैठकें करके लोगों तक पहुंचना और इसकी जानकारी सभी को बताना है।
राजेंद्र तिवारी ने संविधान के अनुसार सभी से विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि इस कानून को लेकर भ्रामक जानकारियां देकर छात्रों को आगे कर आंदोलन चलाया जा रहा है। जबकि इस कानून में ऐसी कोई भी बात नहीं है जिससे देश में रहने वाले किसी भी व्यक्ति का कोई भी नुकसान हो सके। सही में यह कानून नागरिकता 1955 का संशोधन बिल है। इसमें पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बंगलादेश में धर्म के आधार पर प्रताड़ित और तरह-तरह की वेदनाएं सहन करके शरणार्थी के रूप में यहां पर जीवन यापन कर रहे लोगों को नागरिकता देने का भरोसा है। किसी की भी नागरिकता लेने का इसमें कोई भी शब्द नहीं हैं। इसके अंतर्गत दुनियाभर का कोई भी मुस्लिम बंधु भी नागरिकता के लिये अप्लाय कर सकता है। इसके लिये जो सामान्य प्रक्रिया पूरी करना है, यह कानून एन्टी मुस्लिम बिल्कुल भी नहीं है। यह भ्रम फैलाकर बताया जा रहा है कि यह मुस्लिमों के खिलाफ है यह बात सरासर गलत और मिथ्या है ।



बैठक में प्रमुख रूप से सांसद हरीश द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम सागर तिवारी, यशकांत सिंह, सुशील सिंह, दयाशंकर मिश्र, पवन कसौधन, अजय सिंह गौतम, दयाराम चौधरी, अजय सिंह, चन्द्र प्रकाश शुक्ल, रवि सोनकर, पुष्कर मिश्र समस्त जिला पदाधिकारी, मोर्चो के जिलाध्यक्ष प्रकोष्ठों के जिला संयोजक सभी मंडल अध्यक्ष एवं सभी अपेक्षित पदाधिकारी उपस्थित थे ।
           ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर