बस्ती के आदित्य द्विवेदी का राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस केरल के लिए हुआ चयन

तारकेश्वर टाईम्स (हि0दै0)



प्रदेश भर के चयनित 42 बाल वैज्ञनिकों में सरस्वती विद्या मन्दिर रामबाग के छात्र आदित्य ने बनाई अपनी जगह
                 ( ऋषभ शुक्ल )
बस्ती ( उ0प्र0 ) । जनपद के सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग के के छात्र आदित्य द्विवेदी ने गोरखपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अपना परचम लहराया है। गोरखपुर में 3 दिनों तक चले इस कार्यक्रम में आदित्य का चयन प्रदेश भर के 42 बाल वैज्ञनिकों में हुआ है।



आदित्य अब केरल के त्रिवेंद्रम में 27 से 31 दिसम्बर तक राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस  में अपना प्रॉजेक्ट प्रस्तुत करेगा। जहां पूरे देश के चयनित बाल वैज्ञानिकों के अलावा दूसरे देशों के बाल वैज्ञानिको भी अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत करेंगे। 



राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक डॉ सर्वेष्ट मिश्र ने बताया कि इस बार उनके नेतृत्व में बस्ती जनपद से कुल 4 बाल वैज्ञानिक समूहों में राज्य स्तर पर प्रतिभाग किया था। जिसमे से रामबाग के छात्र आदित्य द्विवेदी ने अपने शिक्षक शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी के मार्गदर्दशन में अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया था। कार्यक्रम में आदित्य सहित सभी 4 बाल वैज्ञनिकों व उनके मार्गदशक शिक्षकों को गोरखपुर के जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन व अन्य विशिष्ट व्यक्तियों में मेडल, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।



आदित्य का चयन होने पर प्रबन्धक अभय पाल, प्रधानाचार्य अरविंद सिंह, शैलेन्द्र त्रिपाठी एकेडमिक समन्वयक अरविंद सिंह, शेषनाथ चौधरी, सहित सभी शिक्षकों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।
         ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार