बस्ती : कामयाब रहा मिशन इन्द्रधनुष - 2

तारकेश्वर टाईम्स (हि0दै0)


 बस्ती  ( उ0प्र0 ) । मिशन इंद्रधनुष-दो टीकाकरण कार्यक्रम जनपद में कामयाब रहा। शत-प्रतिशत छूटे बच्चों का टीकाकरण किया गया है। दो साल तक के बच्चों व गर्भतवी को अभियान के दौरान टीका लगाया गया है।  



एसीएमओ / जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फकरेयार हुसैन ने बताया कि शून्य से दो साल तक के 5630 बच्चों को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य रखा गया था, जिसके सापेक्ष विपरीत 5819 बच्चों आवश्यक टीके लगाए गए। 103.36 प्रतिशत उपलब्धि रही। उन्होंने बताया कि इस बार दूर-दराज के क्षेत्रों, घुमंतू लोगों को केंद्रित करते हुए ऐसे स्थानों पर सत्र आयोजित किया गया, जहां पहले नहीं होता था। 1139 के सापेक्ष 1138 सत्र का आयोजन हुआ। उन्होंने बताया कि 1654 गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के लक्ष्य के सापेक्ष 1397 गर्भवती का टीकाकरण कराया गया।  84.46 प्रतिशत प्रगति रही। 




      छह जनवरी से चलेगा अगला चरण
एसीएमओ ने बताया कि छह जनवरी से मिशन इंद्रधनुष-दो टीकाकरण कार्यक्रम का दूसरा चरण चलेगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। सात ब्लॉकों में टीकाकरण के पहले चरण का कार्यक्रम चलाया गया। इसमें गौर को छोड़कर शेष छह में प्रगति शत-प्रतिशत रहीं। मरवटिया की स्थिति शुरू में खराब रही, लेकिन बाद में वहां भी सुधार लाया गया। इस बार प्रयास होगा कि गर्भवती का टीकाकरण भी शत-प्रतिशत हो।         --- 
मिशन इंद्रधनुष-दो टीकाकरण कार्यक्रम का पहला चरण काफी कामयाबी के साथ पूरा हुआ है। दूसरे चरण में और अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास किया जाएगा। प्रयास होगा कि कोई भी बच्चा व गर्भवती टीकाकरण से न छूटने पाए। 
                  - डॉ. जेपी त्रिपाठी, सीएमओ, बस्ती
           ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर