श्रमिकों के लिए हर्रैया में बनेगा अटल आवासीय विद्यालय


                     ( दीपक मौर्य )


बस्ती 13 नवम्बर  अटल आवासीय विद्यालय हर्रैया तहसील के ग्राम बसेवाराय में बनेगा। उक्त जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी है। 


उन्होने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय की तर्ज पर प्रदेश के समस्त मण्डलों मे एक-एक अटल आवासीय विद्यालय स्थापित किया जा रहा है, जिसमें पंजीकृत निर्माण श्रमिको के बच्चों के लिए होगा। 
उन्होने बताया कि इसमे कक्षा-06 से 12 तक बालक-बालिकाओं के पढने की सुविधा होगी। उन्होने बताया कि बसेवाराय ग्राम में 07 हेक्टेयर भूमि पर इस विद्यालय का निर्माण कराया जायेंगा। शासन द्वारा उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम लि0 को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। उनके द्वारा निर्माण की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट श्रमायुक्त उ0प्र0 को भेज दी गयी है। नवम्बर माह के अन्त तक इसका कार्य शुरू हो जायेंगा। 
                     -  -  -  -  - -  -  -  - - 


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 


लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बस्ती मण्डल के तीनों जिलों के निकायों के वार्डों की आरक्षण सूची

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार