पुस्तकें मार्गदर्शक का कार्य करती हैं : हरीश द्विवेदी @ पुस्तक मेला


                       ( पंकज त्रिपाठी )


बस्ती। पुस्तक मेले में दिन भर लोगों का तांता लगा रहा। पुस्तक मेले के 6 वें दिन पुस्तक मेले में दिल्ली पब्लिक स्कूल, यूनिक साइंस एकेडमी व डॉन वास्को के छात्र- छात्राओं तथा शिक्षकों व विशिष्ट जनों ने पुस्तक मेले का भ्रमण किया।



बच्चों ने विभिन्न प्रकाशनों की ढेरों पुस्तकों की खरीददारी की और पुस्तक मेला आयोजन तथा पुस्तकों को लेकर अपने विचार व्यक्त किये। पुस्तक मेले के भ्रमण पर पहुँचे लोकसभा साँसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि पुस्तकें मानव जीवन की सबसे अच्छी मित्र हैं जो हमेशा एक अच्छे मार्गदर्शक के रूप में कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि पुस्तक मेला का आयोजन जनपद के विद्यार्थियों, साहित्यकारों, नवजवानों के लिए एक सुनहरा अवसर है, इस अवसर पर छूट पर उपलब्ध पुस्तकों का लाभ जनपद के हर व्यक्ति उठाना चाहिए।



पुस्तक मेले में आज भारी भीड़ रही, देर रात तक लोग पुस्तकें खरीदते रहे। पुस्तक मेला न्यास से जुड़े कैलाश नाथ दूबे ने बताया की शुक्रवार को 10 अलग अलग क्षेत्रों में अच्छा कार्य कर रही महिलाओं को रानी तलाश कुँवरि महिला शक्ति सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने अपील की है कि पुस्तक मेले के अंतिम दिन अपनों के साथ पहुँच कर पुस्तक मेले का लाभ उठायें।



पुस्तक में बृहस्पतिवार को डॉ रघुवंश मणि त्रिपाठी, रमेश पाल सिंह, अंकुर वर्मा, चन्द्रबली मिश्र, नरेंद्र भाटिया, लालमणि प्रसाद, पंकज सोनी, अर्चना पाण्डेय, डॉ ऋतंभरा तिवारी, सत्येन्द्र सिंह भोलू, नितेश शर्मा, राजेश सिंह, प्रामोद पाण्डेय व चंद्रप्रकाश चौधरी आदि बहुत से लोगों ने मेले का भ्रमण किया।



देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 


लाॅग इन करें :- tarkeshwartimes.page 


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता


चाहिए : - 9450557628



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार