पुरूषों की अब है बारी परिवार नियोजन में भागीदारी


                   ( सज्जाद रिजवी )


बस्ती ( उ0प्र0 )। परिवार नियोजन में पुरूष भी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएंगे। 'पुरूषों की अब है बारी, परिवार नियोजन में भागीदारी' कार्यक्रम के तहत गुरुवार से जिले में पुरूष नसबंदी पखवाड़ा कार्यक्रम का आगाज हो चुका है। पहले चरण में 27 नवंबर तक चलने वाले अभियान में नसबंदी के इच्छुक पुरूष लाभार्थियों को चिन्ह्ति किया जाएगा। 28 नवंबर से चार दिसंबर तक अस्पतालों में नसबंदी की सेवा प्रदान की जाएगी। परिवार नियोजन के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था यूपी टीएसयू(उत्तर प्रदेश तकनीकि सहयोग इकाई) के अधिकारी अभियान में सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
डिप्टी सीएमओ आरसीएच डॉ. सीके वर्मा ने बताया कि लाभार्थियों को चिन्ह्ति करने का कार्य किया जा रहा है। फील्ड स्टॉफ सूची तैयार कर ब्लॉक पर व ब्लॉक से जिले को सूची भेजी जाएगी। मिशन परिवार विकास योजना में बस्ती जिला भी शामिल है। मिशन परिवार विकास अभियान में पुरूष नसबंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। दंपतियों में प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार लाने हेतु पुरूषों की सहभागिता महत्वपूर्ण है। सरकार के तमाम प्रयासों के बाद भी पुरूष  नसबंदी की स्वीकृति दर बहुत कम है। इसकी सबसे बड़ी वजह जन सामान्य में फैली भ्रांतियां व पुरूष प्रधानता वाली मानसिकता है। इस अभियान के दौरान सीमित परिवार के फायदे बताने के साथ ही पुरूष नसबंदी के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रेरित करेंगे। स्वास्थ्य कार्यकर्ता दंपति से संपर्क कर उनकी काउंसलिंग करेंगे। पुरूष के तैयार होने पर अस्पताल में लाकर नसबंदी की सेवा प्रदान की जाएगी। लाभार्थी को तीन हजार रुपए व प्रेरक को चार सौ रूपए प्रोत्साहन राशि मिलेगी। 
                 -    -   - 



आदर्श दंपति का होगा चयन
अभियान के दौरान नसबंदी के लिए स्वीकारोक्ति करने वाले पुरूष नसबंदी चैम्पियंस को चिन्ह्ति किया जाएगा। ऐसे लोगों को समुदाय में 'आदर्श दंपति' के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। इससे जहां लोगों में पुरूष नसबंदी के प्रति झिझक कम होगी वहीं अभियान को कामयाब बनाने में मदद मिलेगी। 
                       -     -    -  
पुरूष नसबंदी पखवाड़े के तहत लाभार्थियों को चिन्ह्ति किए जाने का काम शुरू हो गया है। उनकी सहमति के साथ ही सेवा प्रदान की जाएगी। लोगों को सीमित परिवार के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
     - डॉ. एके गुप्ता, सीएमआो, बस्ती


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 


लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता


चाहिए मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बस्ती मण्डल के तीनों जिलों के निकायों के वार्डों की आरक्षण सूची

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार