नोएडा : फ्लिपकार्ट व मिंत्रा के फर्जी कॉल सेंटर पर छापा , 45 गिरफ्तार

                                                                                                         ( अनुराग श्रीवास्तव )
नोएडा ( उ0प्र0 ) ।
ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) और मिंत्रा (Myntra) के नाम से लोगों को फोन करके उन्हें कैशबैक और लॉटरी के माध्यम से उपहार देने का लालच देकर ठगी करने वाले एक गिरोह के 45 लोगों को नोएडा साइबर सेल ने बुधवार रात को गिरफ्तार किया।



वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) वैभव कृष्ण ने बताया कि थानाध्यक्ष नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक/ साइबर सेल प्रभारी बलजीत सिंह को सूचना मिली थी कि नोएडा के सेक्टर 6 और 7 में दो ऐसे फर्जी कॉल सेंटर चल रहे हैं । 
ये लोग अपने आपको ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट के कर्मचारी बताकर, सीधे-साधे लोगों को फोन करते हैं। उन्होंने बताया कि ये लोग ऑनलाइन शॉपिंग के बाद कैशबैक तथा लॉटरी निकलने की बात कहकर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं ।



एसएसपी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने सेक्टर 6 और 7 में स्थित दोनों फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारा। जहां से लोगों को ऑनलाइन फोन करके अपने जाल में फंसाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से नसरीन, अंशु, शशि, प्रेमलता, अंकिता, जितेंद्र, राहुल, आशीष तवर, साजिद, किशन, बाबू कुमार, आशीष, चंदन, आकाश, विकास सिंह, कृष्ण, सनोवर, दीपिका, मौसम कुमारी, साजिया मलिक, रशीदा, प्रवीण, प्रीति, अनीता तिवारी, अरुणा, प्रीति, दिलीप, सरोज, नंदन, राधिका, शिप्रा, मानवीय, हिमांशी, प्रिया, बंदना, पीहू, सहित 45 लोगों को गिरफ्तार किया है।
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता 
चाहिए मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर