बांदा में भीषण हादसा : ट्रक और रोडवेज बस की भिड़ंत में नौ लोगों की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल 


यूपी के बांदा जिले में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां बांदा टांडा हाईवे पर रोडवेज बस व ट्रक की आमने सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे के बाद अब तक बस में सवार नौ लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 20 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल है।


              ( अनुराग श्रीवास्तव )


बांदा ( उ0प्र0 )। फतेहपुर मार्ग पर सोमवार की दोपहर भीषण हादसा हो गया। यात्रियों से भरी रोडवेज बस की ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में बस सवार नौ लोगों की मौत हो गई है, जबकि बीस से अधिक यात्री जख्मी हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं सड़क से क्षतिग्रस्त वाहन हटवाकर यातायात सुचारु कराया।



बांदा से रोडवेज चालक राजू यादव और परिचालक सरनाम सिंह बस में करीब 49 सवारियां लेकर फतेहपुर के लिए निकले थे। इस बीच रास्ते में सेमरी नाले के पास बस की सामने से आ रहे ट्रक से सीधी भिड़त हो गई है। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बस में सवार यात्रियों को बाहर निकालकर गंभीर हालत में अस्पताल भिजवाया गया। डीएम और एसपी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य का जायजा लिया। 



हादसे में मरने वालों में चार महिलाएं, चार पुरुष और एक बच्ची है। इनमें 30 वर्षीय रिंकी पत्नी अरविंद कुमार द्विवेदी निवासी दतौली थाना ललौली जिला फतेहपुर, 50 वर्षीय संतोष सिंह पुत्र बब्बू सिंह निवासी वासिरपुर थाना तिंदवारी, 25 वर्षीय आदर्श पुत्र संतोष सिंह निवासी वासिरपुर थाना तिंदवारी जिला बांदा हैं, बाकी की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। 



हादसे में बीस से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करके उपचार किया जा रहा है। वहीं हादसे के बाद मार्ग पर वाहनों की कतार लगने से जाम लग गया। पुलिस बस और ट्रक को किनारे करवाकर यातायात सुचारु कराया। सीओ आलोक मिश्रा ने बताया कि एक बच्चे और महिला समेत नौ लोगों की मौत हुई है।



घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
ये यात्री हुए हैं घायल
1-विकास उम्र 17 वर्ष पुत्र राजू निवासी वर्मा चौराहा फतेहपुर
2-खुशी खातून उम्र 7 वर्ष पुत्री वसीम खान निवाासी बहुआ फतेहपुर
3-फरमान खातून उम्र 5 वर्ष पुत्र वसीम खान निवासी बहुआ फतेहपुर 
4-शाहीन खातून उम्र 30 वर्ष पत्नी वसीम खान निवासी बहुआ फतेहपुर
5-नीतीश कुमार उम्र 15वर्ष पुत्र शिव बहादुर निवासी सिविल लाइन बांदा
6-धीरेंद्र सिंह उम्र 58 वष पुत्र गया चरण सिंह निवासी अतर्रा बांदा 
7-मातादीन उम्र 40 वर्ष पुत्र हरिप्रसाद निवासी तिंदवारी बांदा
8-शंकुतला उम्र 60 वर्ष पत्नी महेंद्र प्रताप सिंह निवासी जौहरपुर तिंदवारी बांदा 
9-संतोष कुमार उम्र 45 वर्ष पुत्र बब्बू सिंह निवासी वासिलपुर तिंदवारी 
10-किश्ती उम्र 45 पत्नी खलील अहमद निवासी फतेहपुर 
11-दुर्जनिया उम्र 70 पत्नी सदला निवासी छापर तिंदवारी बांदा 
12-विनोद कुमार मिश्र उम्र 30 वर्ष पुत्र जगतपाल निवासी दतौली फतेहपुर 
13-राजेंद्र कुमार उम्र 22 वर्ष पुत्र राजन निवासी मऊ जिला चित्रकूट 
14-उमेश वर्मा उम्र 35वर्ष पुत्र लाल चंद्र निवासी महबूदगंज जिला बनारस
15-सुभम सिंह उम्र 30 वर्ष पुत्र चंद्रभान सिंह निवासी मर्का बबेरू जिला बांदा 
16-ममता उम्र 36 वर्ष पत्नी रामबाबू निवासी बहुआ जिला फतेहपुर
17-हनुमत सिंह पटेल उम्र 50 वर्ष पुत्र विष्णु अवतार निवासी सैमरा तिंदवारी जिला बांदा 
18-राजकुमार उम्र 22 वर्ष पुत्र छोटा निवासी खैरेई थाना पैलानी जिला बांदा 
19-हेमा उम्र 28 वर्ष पत्नी रामआासरे निवासी रामपुर जसपुरा जिला बांदा  
20-विशाल उम्र 32 वर्ष पुत्र राम आसरे निवासी  बगिया थाना चिल्ला जिला बांदा।
          -  -  -  -  -  -  -  -  -  -  -
 देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता 
चाहिए मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार