सेंट्रल एकेडमी में नवरात्रि स्पेशल डांडिया नृत्य सम्पन्न

सेंट्रल एकेडमी में नवरात्रि स्पेशल डांडिया नृत्य कार्यक्रम का आयोजन


                ( अंकुर श्रीवास्तव )


बस्ती ( उ0प्र0 ) । देश के ख्यातिलब्ध शिक्षण संस्थान सेंट्रल एकेडमी विद्यालय बस्ती में विद्यालय के नन्हे मुन्नों के साथ नवरात्रि स्पेशल डांडिया नृत्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय की इंचार्ज सुश्री शिखा मिश्र, श्रीमती दीपा कंचन के दिशा निर्देश व युक्ति तुलस्यान , उजमा , नंदिनी श्रीवास्तव एवं वंदना सिंह के कुशल मार्गदर्शन में बच्चों ने डांडिया नृत्य/गरबा नृत्य की प्रस्तुति की।  शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा सजाई एवम् तैयार की गई क्लास एवम् कुर्ते पैजामे तथा लहंगे में तैयार बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति एक विहंगम दृश्य प्रस्तुत कर रही थी।
       विद्यालय के प्रबंधक  जे0 पी0 तिवारी ने इस नए  आगाज की भूरि भूरि प्रशंसा की व बताया कि इसी प्रकार सेंट्रल एकेडमी अपनी सांस्कृतिक शिक्षा एवम् बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा प्रयास करता रहता है।व आगे भी बच्चों को भारत की सांस्कृतिक परंपरा से अवगत कराते हुए उनके विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
निदेशिका श्रीमती सीमा तिवारी ने बताया कि डांडिया नृत्य देवी दुर्गा के सम्मान में किया जाता है। डांडिया की छड़ी देवी दुर्गा की तलवार का प्रतिनिधित्व करती है। आज के समाज में व्याप्त बुराइयों के उन्मूलन में बच्चों का प्रतिनिधित्व एक अग्रणी भूमिका निभाता है।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन एवम् क्रियान्वयन में उप प्रबंधक श्री अनुज तिवारी , प्राचार्य ए के श्रीवास्तव, आबिद अरशद , कुलदीप शुक्ला, आनंद , मयूरी तिवारी, प्रतिमा सिंह, हिमांशी राजपाल, कमलोज मिश्र, जैलेंद्र, अमर प्रताप सिंह, सुधा पांडेय, संगीता वर्मा, आशुतोष सिंह, शांति मिश्र एवम् समस्त बच्चे व अभिभावक एवम् स्टाफ मौजूद रहे।


    सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए मो0 न0  - 9450557628


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ लाॅग इन करें  - tarkeshwartimes.page


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार