बस्ती के गौरव निगम उ0प्र0 हिन्दी संस्थान द्वारा सम्मानित

कहानी, कविता और निबंध लेखन प्रतियोगिता में गौरव कुमार निगम सम्मानित


                       ( अंकुर श्रीवास्तव )
बस्ती। बस्ती जिले के गौरव कुमार निगम को  उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, लखनऊ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कहानी कविता निबंध प्रतियोगिता -2019 में देश की वरिष्ठ साहित्यकार डॉ श्रुति के द्वारा अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, दो हज़ार रुपये का चेक एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।  हिंदी संस्थान के यशपाल सभागार में सम्पन्न इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के माननीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ सदानन्द प्रसाद गुप्त की। 
      मुख्य अतिथि के तौर पर संगोष्ठी को संबोधित करते हुए देश के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ शैलेन्द्र नाथ कपूर ने लेखकों को संबोधित किया।  विषय विशेषज्ञ के तौर पर डॉ श्रुति ने कहानी का अवलोकन एवं विजेताओं का निर्णय किया।   गौरव कुमार निगम बस्ती जिले के हर्रैया तहसील के गांधीनगर वार्ड के निवासी है और ब्रांड प्रबंधन संस्था व्यापारशाला के संस्थापक हैं। 
       उल्लेखनीय है कि  गौरव कुमार निगम ने कहानी संग्रह 'कहानियों के दस्तख़त', विषधर के अलावा ब्रांड प्रबंधन के विषय पर हिंदी में ब्रांडसूत्र पुस्तक की रचना की है जो अत्याधुनिक समझे जाने वाले विषय ब्रांड मैनेजमेंट के तरीकों को भारत की पौराणिक कहानियों व कॉर्पोरेट उदाहरणों की सहायता से आसानी से समझाती है। श्री निगम ने हिंदी की सेवा के लिए फेसबुक पर हिंदी रचना संसार नामक ग्रुप भी बनाया है। 
    उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए गौरव कुमार निगम अपने यूट्यूब चैनल 'व्यापारशाला'  के माध्यम से युवाओं को ब्रांड एवं बिज़नेस मैनेजमेंट की जानकारियां भी देते रहते हैं।  भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने 'सोशल मीडिया पर ब्रांडिंग' विषय पर जल्द ही अपनी नई पुस्तक उपलब्ध होने की बात कही।  क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।


     देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ लाॅग इन करें  - tarkeshwartimes.page 


Requirements Reporters Contact  - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार