स्पेन में 1700 साल पहले डूबे जहाज पर रोमन साम्राज्य काल के 200 जार मिले, इनमें से 100 अच्छी स्थिति में

          प्रशान्त द्विवेदी  / पौरूष उपाध्याय


फेलिक्स अलारकोन और उनकी पत्नी ने जुलाई में इन्हें खोजा था
मेजोरका तट के पास 33 फीट लंबे और 16 फीट चौड़े पुराने जहाज में ये जार मिले


मैड्रिड । स्पेन के बेलेरिक आईलैंड के मेजोरका तट से कुछ दूर समुद्र में 1700 साल पहले डूबे जहाज पर रोमन साम्राज्य काल के 200 से अधिक जार मिले हैं। इनमें से 100 अच्छी स्थिति हैं। माना जा रहा है इनका इस्तेमाल, मछली की चटनी, ऑलिव ऑइल और शराब को रखने के लिए किया जाता था। इन्हें जुलाई माह में फेलिक्स अलारकोन और उनकी पत्नी ने खोजा था।


फेलिक्स अलारकोन ने बताया कि ये जार 33 फीट लंबे और 16 फीट चौड़े पुराने जहाज के मलबे में पाए गए। समुद्री पानी और नमक की वजह से इनके दो हैंडल जाम हो गए हैं और अभी तक खोला नहीं गया है। पुरातत्ववेत्ताओं ने इन्हें बड़ी सुरक्षा के साथ जहाज के मलबे से बाहर निकाला है। बेलेरिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेरीटाइम आर्केलॉजी स्टडीज के प्रमुख पुरातत्ववेत्ता सेबेस्टियन मुनर ने बताया, इन्हें जहाज में बड़ी सुरक्षा के साथ संरक्षित किया गया था। यह व्यापारी जहाज मेलोर्का और स्पेन के बीच ट्रांसपोर्ट का काम करता था।


मेलोर्का के संग्रहालय भेजे गए जार
विशेषज्ञों का मानना है कि जहाज के शेष बचे नाजुक हिस्सों को देखकर लगता है कि यह किसी तूफान के कारण नहीं डूबा था। जार निकालने का काम स्पेनिश नौसेना के जवान और राष्ट्रीय पुलिस के गोताखोरों ने किया। इन जारों को मेलोर्का के संग्रहालय में भेज दिया गया है। यहां विश्लेषणकर्ता जार में सुरक्षित चीजों के रखने के पुराने तरीकों को जानेंगे।


4 महीनों में हटेगी नमक की परत 
मेलोर्का विरासत परिषद की डायरेक्टर कीका कोल ने बताया, जारों को पहले 4 महीनों तक स्वीमिंग पूल में रखा जाएगा। ताकि उन पर नमक के पानी की परत को हटाया जा सके। यह प्रक्रिया जरूरी है ताकि समुद्री पानी की परत से जाम जार खोलने पर चटक या टूट न जाएं। यह समुद्र में 1700 साल पड़े रहे हैं। लिहाजा हम कोई गलती नहीं करना चाहते हैं। एक दिन हम इन पर लिखे आलेख भी समझ जाएंगे। हम उनके व्यापार के तरीकों, पैकेजिंग, उत्पादों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक भेजने के तरीकों का अध्ययन करेंगे।  


        @ तारकेश्वर टाईम्स की खबर 


Reporters Requirements Contact  - 9450557628 


देश दुनिया की ताजा तरीन खबरों के लिए गूगल पर जाएँ लाॅग इन करें- tarkeshwartimes.page 



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर