एक राष्ट्र एक संविधान का सपना साकार: प्रबुद्ध गोष्ठी सम्पन्न

 प्रेस नोट 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने कश्मीर से अनुच्छेद 370, 35 ए को हटाकर देश में एक राष्ट्र एक संविधान का सपना साकार किया है। सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले का पूरा देश में स्वागत हो रहा है। ये बातें भारतीय जनता पार्टी की ओर से रविवार को अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में आयोजित जन जागरण प्रबुद्ध गोष्ठी में प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा देश के जन-जन को राष्ट्रवाद की मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प लेकर पूरे देश में जन जागरण अभियान चला रही है। पाक के अधीन पीओके भी भारत का अभिन्न अंग है। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री ने कश्मीर ऐतिहासिक संकल्प बनाम ऐतिहासिक भूल विषय पर चर्चा करते हुए देश के राजनीतिक एवं ऐतिहासिक पृष्ठिभूमि पर अपने विचार रखे।
सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि पांच-छह अगस्त को देश ने इतिहास के साथ भूगोल बदलने का काम किया। इसके वह भी साक्षी रहे हैं। यह सब मोदी है तो मुमकिन है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने महज 100 दिनों में 70 साल से चली आ रही धारा-370 को हटाने का काम किया। यह एक राष्ट्र, एक संविधान के भावना के अनुरूप है। धारा-370 समाप्त करने के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे लोगों ने शहादत दी। शहादत के बाद जनसंघ, भाजपा का संकल्प अब पूर्ण हुआ है। सभी लोग कश्मीर से कन्याकुमारी की बात करते थे, लेकिन कश्मीर के मुकुट को लाने का काम भाजपा ने किया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने गोष्ठी की प्रस्तावना को रखा। उन्होंने कहा कि अब देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान की व्यवस्था खत्म हो गई। राजेन्द्र नाथ तिवारी ने कहा कि वर्षों बाद कलंक हटा है। यह देश के लिए गर्व की बात है। राष्ट्रीय एकता जन जागरण अभियान के संयोजक राम चरन चौधरी ने भी पार्टी की उपलब्धियां गिनाई।
विधायक दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, संजय जायसवाल, सीपी शुक्ला अजय सिंह गौतम ने धारा 370 पर अपनी बात रखी।
कार्यक्रम का संचालन विवेकानंद मिश्र ने किया।
इस मौके पर सुशील सिंह, राम शिंगार ओझा, राकेश श्रीवास्तव, महेश शुक्ल, राजेश द्विवेदी, विनोद शुक्ल, प्रमोद पाण्डेय, आत्मा प्रसाद पाठक, रवि सिंह, मीडिया प्रभारी अमृत कुमार वर्मा, राजन मिश्र,  राम उग्रह जायसवाल, परिपूर्णानन्द पाण्डेय, रविन्द्र गौतम, जटाशंकर शुक्ल, धर्मेंद्र जायसवाल, राजेश त्रिपाठी, अश्वनी उपाध्याय, प्रदीप पाण्डेय, अनूप खरे, विजय पाण्डेय राजू, मनीष त्रिपाठी, दिवाकर मिश्र, प्रत्युष विक्रम सिंह, चंद्र शेखर मुन्ना, सुरेंद्र प्रताप सिंह, आनंद सिंह, मनीष चौबे, विद्यामणि सिंह,मनमोहन श्रीवास्तव काजू, सत्येन्द्र सिंह भोलू, आलोक पाण्डेय, दिग्विजय सिंह राणा, विष्णु शुक्ल,आलोक पाण्डेय, विशाल चौधरी आदि मौजूद रहे।

















Amrit Kumar Verma

District Media Incharge

Bhartiya Janta Party - Basti (UP)


















इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर