NASA ने जारी की Chandrayaan-2 की लैंडिंग साइट की तस्वीरें, अपना काम कर रहा है कर रहा है लैंडर विक्रम

         अक्तूबर में लूनर रिकाॅनिस्सेंस आर्बिटर दोबारा करेगा प्रयास 


                ( Pourush Upadhyay


 चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) के विक्रम लैंडर (Vikram Lander) को लेकर नासा (NASA) ने एक बड़ा खुलासा किया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने शुक्रवार को चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की लैंडिंग वाली जगह की तस्वीरें जारी की है, जिसमें कहा गया है कि चांद की सतह पर विक्रम लैंडर की हार्ड लैंडिंग हुई।


नासा ने चंद्रमा की परिक्रमा कर रहे अपने लूनर रिकॉनिस्सेंस ऑर्बिटर (LRO) को विक्रम लैंडर के लैंडिंग साइट के ऊपर से गुजारा था, उसके ऑर्बिटर से कैद तस्वीरों को जारी किया है। नासा ने उस जगह की तस्वीरें भी जारी कीं हैं, जहां साउथ पोल पर विक्रम की लैंडिंग होनी थी।, तस्वीर में धूल दिखी है। हालांकि, विक्रम कहां गिरा इस बारे में पता नहीं चला पाया है। 


नासा ने कहा कि विक्रम लैंडर की काफी हार्ड लैंडिंग हुई थी और चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर की लैंडिंग का सटीक स्थान अभी तक नहीं पता चल पाया है। गौरतलब है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का 7 सितंबर को चंद्रमा की सतह पर लैंड करने से कुछ मिनट पहले देश के दूसरे चंद्र मिशन चंद्रयान -2 के विक्रम लैंडर से संपर्क टूट गया था।


नासा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया, 'चंद्रमा की सतह पर नासा की हार्ड लैंडिंग हुई, यह स्पष्ट है। स्पेसक्राफ्ट किस लोकेशन पर लैंड हुआ यह अभी निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता। तस्वीरें केंद्र से 150 किलोमीटर दूरी से ली गई हैं। अक्टूबर में  लूनर रिकॉनिस्सेंस ऑर्बिटर दोबारा प्रयास करेगा। '
    Our @LRO_NASA mission imaged the targeted landing site of India's Chandrayaan-2 lander, Vikram. The images were taken at dusk, and the team was not able to locate the lander. More images will be taken in October during a flyby in favorable lighting. 


          @ तारकेश्वर टाईम्स की खबर 


     संवाददाता चाहिए contact - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार