एकात्म मानववाद के प्रणेता थे पं0 दीन दयाल उपाध्याय : पुष्कर मिश्र

                नीतू सिंह 


       पं दीन दयाल उपाध्याय की 103 वीं जयन्ती पर पोस्टर प्रतियोगिता सम्पन्न 


बस्ती/25 सितम्बर 2019

बुधवार को एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता, महान विचारक व प्रखर राष्ट्रवादी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 103वीं जयंती पर नगर पालिका परिषद बस्ती द्वारा स्वच्छता पर आधारित एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन श्री कृष्ण पाण्डेय इण्टर कालेज में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री पुष्कर मिश्र की अध्यक्षता में किया गया।
बच्चो को संबोधित करते हुए श्री मिश्र ने कहा कि पंडित जी का जन्म 25 सितंबर 1916 में मथुरा जिले के नगला चन्द्रभान ग्राम में हुआ था। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनके दर्षन से प्रेरित होकर हमे सीख लेनी चाहिए, पंडित जी की मंशा के अनुसार इस सामाजिक जीवन का अंतिम व्यक्ति जो होगा उस तक लाभ पहॅुचाना हम लोगों का कर्तव्य है हमे उस कर्तव्य को पूरा करना है। इसी क्रम में श्री मिश्र ने कहा कि पंडित जी भारत की सामाजिक सच्चाइयों से भलीभांति परिचित थे, उनके एकात्म मानवतावाद ने सदियों से समाज की कुरीतियों पर खडे़ दुर्बल वर्गो को सामाजिक आर्थिक विकास की मूलधारा में शामिल करने के लिए अंत्योदय जैसे विषेष प्रयास करने का आग्रह किया था। सभी बच्चों को उनके स्वच्छता और सादगी से प्रेरणा लेकर सादगी के मार्ग पर चलना चाहिए।
पोस्टर प्रतियोगिता के दौरान प्रमुख रूप से प्रधानाचार्य योगेष शुक्ला, स्वच्छ भारत मिषन के अधिकारी, संजय उपाध्याय''टीटू'', अनिल कमलापुरी एवं स्कूली छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।







      @ तारकेश्वर टाईम्स की खबर 






इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार