रतन टाटा को भारत रत्न का प्रस्ताव : पंचतत्व में विलीन हुए रतन टाटा, नामचीन हस्तियों ने नम आंखों से अनमोल रतन को दी अंतिम विदाई
.jpg)
(प्रशांत द्विवेदी) मुम्बई। दुनिया भर में टाटा उद्योग का परचम लहराने के साथ ही भारत का नाम ऊंचा करने वाले वरिष्ठ उद्योगपति रतन नवल टाटा का अन्तिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। वे पंचतत्व में विलीन हो गये हैं। देश विदेश की नामचीन हस्तियों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। उनके पार्थिव शरीर को वर्ली स्थित पारसी श्मशान स्थल लाया गया था। जहां पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। बता दें कि 86 साल की उम्र में 9 अक्टूबर 2024 बुधवार रात को रतन टाटा ने मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। जिसके बाद गुरुवार सुबह से ही बड़ी संख्या में दिग्गज लोगों ने वहां पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। महाराष्ट्र सरकार ने रतन टाटा को भारत रत्न दिए जाने का प्रस्ताव भी रख दिया है। हर भारतवासी रतन टाटा का नाम बड़े ही आदर के साथ लेता है। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। महाराष्ट्र और झारखंड सरकार ने राजकीय शोक की घोषणा भी कर दी है। टाटा समूह के चेयरमैन और वरिष्ठ उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर खेल, उद्योग, राजनीति और मनोरंजन जगत से ...