एम्बुलेंस में तत्काल दिये जाएं सुरक्षा किट : हनुमान पाण्डेय ने जताई चिंता

 

            (अनूप पाण्डेय) 

बस्ती (उ.प्र.) । वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप जहां तेजी से चल रहा है, वहीं मरीजों की सेवा में चौबीस घंटे काम कर रहे एम्बुलेंस कर्मियों के लिए सुविधाओं का टोटा है। एम्बुलेंस कर्मचारी संघ ने इस जीवनदायिनी सेवा में लगे कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैय्या कराने की मांग की है। 

जीवन दायिनी स्वास्थ्य विभाग 108 एवं 102 एम्बुलेन्स कर्मचारी संघ उ. प्र. के प्रदेश अध्यक्ष हनुमान पाण्डेय ने जीवीके ईएआरआई के प्रबन्धक को पत्र देकर सेवा और सुरक्षा के दृष्टिगत समस्या के अतिशीघ्र निराकरण की मांग की किया है। उन्होंने कहा है कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। एम्बुलेन्स में सम्पूर्ण संसाधन उपलब्ध न होने से कर्मचारियों में सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ है। कर्मियों में असुरक्षा की भावना के साथ ही भय की स्थिति बन गयी है, जिसके परिणामस्वरूप दिन रात सेवा में लगे कर्मचारियों की स्थिति चिन्ताजनक हो गयी है। 
 एम्बुलेन्स संघ के प्रदेश अध्यक्ष हनुमान पाण्डेय ने कहा है कि हमारे कई साथी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और मथुरा में मरीजों की सेवा में लगे एक साथी की कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु भी हो चुकी है। 
श्री पाण्डेय ने जीवीके ईएआरआई के प्रबन्धक को दिए पत्र में प्रदेश भर में अपनी सेवाएं दे रही जीवनदायिनी एम्बुलेन्स में मास्क, ग्लब्स, सेनेटाईजर एवं पीपीई किट की पर्याप्त व्यवस्था किये जाने की मांग की है, जिससे महामारी के दौर में कर्मचारी सुरक्षित रहते हुए बेहतर सेवाएं दे सकें।

           ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर