सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक घायल

              (अनूप पाण्डेय) 

हर्रैया (बस्ती) । स्थानीय क्षेत्र के नरायनपुर गांव के काली माता के मंदिर के पास ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई और एक गम्भीर रुप से घायल हो गया है। तीनों कप्तानगंज थाना क्षेत्र के निवासी थे। 

  घटना आज शाम करीब पौने पांच बजे उस वक्त हुई जब बाइक की पीछे से ट्रैक्टर ट्राली से जबर्दस्त टक्कर हो गयी। इस हादसे में सिटकहिया निवासी करीब छब्बीस वर्षीय राजकुमार पुत्र कृष्णाराम व लहिलवारा निवासी करीब तेईस वर्षीय अर्जुन पुत्र जोखू की मौत हो गई। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लहिलवारा निवासी करीब तेईस वर्षीय सनीी उर्फ सुजावन पुत्र हरीश गम्भीर रूप से घायल हो गया है। घायल सनी को घटनास्थल से कप्तानगंज सीएचसी की 108 एंबुलेंस चालक धर्मेंद्र कुमार तथा मेडिकल टेक्नीशियन कृष्ण कुमार कप्तानगंज लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते इंस्पेक्टर हर्रैया विकास यादव ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भेजवाया और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। 

         ➖    ➖    ➖   ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर