मत्स्य पालन पट्टे के लिए एक लाख की रिश्वत का आरोप

                  (बृजवासी शुक्ल) 

 बस्ती (उ.प्र.) । तालाब का पट्टा करने के लिए मत्स्य विभाग के मण्डलीय अधिकारी द्वारा ग्रामीण से एक लाख रूपए रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। डिप्टी डायरेक्टर मत्स्य बस्ती मंडल जीडी यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक ग्रामीण से तालाब का पट्टा करने के लिए एक लाख रुपए की रिश्वत लेते नजर आ रहे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से हड़कंप मच गया है। 

मामला सिद्धार्थनगर जिले के मझौली सागर गांव निवासी घुरहू निषाद से जुड़ा है। विभाग की तरफ से मिलने वाले एक सरकारी तालाब के लिए उसने आवेदन किया। आरोप है कि मत्स्य पालन के लिए तालाब पट्टा करने के एवज में डीडी मत्स्य जीडी यादव ने घुरहू से एक लाख रुपए रिश्वत मांगा। रिश्वत के रूपयों को देने के लिए तारीख, जगह और समय तय हुआ। सब कुछ तय होने के बाद घूरहू ने एक चाय की दुकान पर डीडी मत्स्य को बुलाया और एक लाख रुपए रिश्वत देते हुए वीडियो बनाकर पोल खोल दी। 

मुख्य कार्यकारी अधिकारी मंडलीय मत्स्य कार्यालय संदीप कुमार का डीडी मत्स्य पर आरोप है कि कमीशन देने से मना करने पर डीडी मत्स्य किसी भी बिल पर साइन नहीं करते। उन्होंने कहा कि महीनों बीत जाते है लेकिन कमीशन नहीं मिलने पर परयोजनाओ के मद में आए धन का आवंटन तक उनके द्वारा नही किया जाता। सरकार द्वारा चलाई जा रही हर योजनाओ में कमीशन का दबाव बनाया जाता है। वहीं डीडी मत्स्य द्वारा रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद कमिश्नर अनिल कुमार सागर ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

           ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर