बस्ती : नववर्ष पर 501 घरों में हवन करेगी सनातन धर्मी संस्था

                    (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ.प्र.) । सनातन धर्मी संस्था द्वारा विगत 1 दशक से सनातन धर्म के उत्थान ,इसके वैज्ञानिक महत्व , इसकी हमारे जीवन मे आवश्यकता के प्रसार का प्रयास किया जा रहा है, इसी कड़ी में इस वर्ष एक वृहद प्रयास करते हुए चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर एक पाँच कुंडीय हवन कार्यक्रम का मालवीय रोड निकट सुभाष चौक पर और साथ ही 501 घरों में निःशुल्क सामग्री वितरित कर हवन कराई जा रही है। 

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन प्रातः काल होने वाले सामूहिक यज्ञ में लगभग 51 जोड़े प्रतिभाग करेंगे। जहां सनातन व्यवस्था अंतर्गत हवन का कार्यक्रम सम्पन्न होगा और हवन की उपयोगिता का विस्तार से महत्व भी बताया जाएगा। इस कार्यक्रम से 501 परिवारों में संस्था द्वारा शुद्ध व ऋतु अनुकूल हवन सामग्री, कपूर, दीपक, बाती, ध्वज, रोली, समिधा सहित एक प्रश्नोत्तरी पुस्तिका का भी निःशुल्क वितरण किया जाएगा जिसमे धर्म, राष्ट्र व विज्ञान से संबंधित 250 प्रश्न होंगे। इस किट के साथ एक सामान्य निवेदन किया जा रहा है कि दी जा रही विशुद्ध समिधा द्वारा हवन कर अपने नए वर्ष पर अपने वातावरण को शुद्ध और परिष्कृत करें । प्रतिपदा के दिन घरों के आगे रंगोली बनाएं सांयकाल दीप प्रज्वलित कर नव वर्ष को उमंग के साथ मनाएं हमे यही प्रयास करना है । प्रश्नोत्तरी के लिए निर्धारित दिनों में निश्चित समयावधि में इनके उत्तरों को  संस्था में वापस जमा करना होगा उत्साहवर्धन हेतु समुचित पुरुस्कारों की भी व्यवस्था की गई है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य नई पीढ़ी में ज्ञानार्जन की जिज्ञासा पैदा करना है। इस प्रतियोगिता का निर्णय लकी ड्रा द्वारा किया जाएगा।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर