सांसद का फंदे से लटकता मिला शव

                 (बृजवासी शुक्ल) 

 दिल्ली के गोमती अपार्टमेंट में संदिग्ध हालत में फंदे से लटकता मिला सांसद का शव, सांसद की मौत के बाद आज होने वाली बीजेपी संसदीय दल की बैठक को टाला गया, दिल्ली में हुई मौत के बाद शर्मा के अपार्टमेंट में जुटी जांच एजेंसियों की टीम

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से सांसद रामस्वरूप शर्मा का शव संदिग्ध हालत में बरामद किया गया है। शर्मा दिल्ली के एक आवास में रह रहे थे, जिनका शव संदिग्ध हालत में मिला है। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की है। वहीं शर्मा की मौत के बाद आज होने वाली बीजेपी संसदीय दल की बैठक को टाल दिया गया है। केंद्र सरकार के मंत्री और हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर इलाके के सांसद अनुराग ठाकुर शर्मा के घर पहुंच गए हैं। अनुराग ठाकुर और राम स्वरूप शर्मा एक दूसरे के पारिवारिक मित्र रहे हैं और शर्मा लंबे समय तक अनुराग के पिता प्रेम कुमार धूमल के साथ काम कर चुके हैं। 

 दिल्ली पुलिस के अफसरों के मुताबिक, प्रथम दृष्टया शर्मा ने आत्महत्या की है और उनका शव घर में फंदे से लटकता हुआ मिला है। पुलिस का कहना है कि उन्हें शर्मा के स्टाफ के एक शख्स ने फोन कर मामले की जानकारी दी थी। शर्मा दिल्ली में राम मनोहर लोहिया अस्पताल के पास बने गोमती अपार्टमेंट में रहते थे। गोमती अपार्टमेंट में कई सांसदों के आवास हैं।
राम स्वरूप शर्मा हिमाचल प्रदेश के कद्दावर राजनेताओं में जाने जाते थे। वह बीजेपी शीर्ष नेतृत्व खासकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर के बहुत करीबी थे। शर्मा को हिमाचल में बीजेपी के कोर नेताओं में से एक माना जाता था और वह मंडी और इसके आसापास के हिस्सों में काफी प्रभाव रखते थे।
आज सुबह शर्मा के कमरे का दरवाजा खटखटाने पर जब यह नहीं खुला तो घर के नौकर ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। घटना की जानकारी के बाद दिल्ली पुलिस के तमाम अफसर, फरेंसिक टीम और स्वास्थ्य विभाग के लोग यहां पहुंच गए हैं। इस मामले में घर में मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं सांसद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

        ➖     ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर