बस्ती : एडि. एसपी बदले, सीओ गिरीश सिंह सहित कई और सस्पेंड

              (बृजवासी शुक्ल) 

 बस्ती (उ.प्र.)। सूबे में सुर्खियों में चल रहे जिले के युवती और दरोगा प्रकरण में शिकायतों की अनदेखी के मामले में कल कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई। शासन ने तत्कालीन सीओ गिरीश सिंह को निलंबित कर दिया है, ये इस वक्त कानपुर में तैनात थे। एएसपी रविंद्र सिंह का तबादला कर अभिसूचना मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। दीपेन्द्र नाथ चौधरी को बस्ती का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। पीड़िता की तहरीर पर कल दस पुलिसकर्मियों समेत 12 के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें पूर्व कोतवाल, महिला थाने की पूर्व प्रभारी, तीन दरोगा, पांच सिपाही, कानूनगो व लेखपाल शामिल हैं। 

प्रमुख सचिव गृह स्तर से चल रही निगरानी में एडीजी गोरखपुर जोन अखिल कुमार की अगुवाई में स्पेशल जांच टीम गठित की गई है। बीस मार्च को एडीजी खुद गांव पहुंचे थे। टीम ने छ: - सात घण्टे तक युवती, उसके परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की। इसके कुछ देर बाद ही शासन स्तर से एसपी हेमराज मीणा को हटा दिया गया था। कल 21 मार्च को पीड़िता की तहरीर पर मुख्य आरोपित दरोगा दीपक सिंह, उसके भाई दरोगा राजन सिंह (सोनबरसा बाजार, चौरीचौरा), पूर्व कोतवाल रामपाल यादव (गाजीपुर), पूर्व महिला थाना प्रभारी शीला यादव (बलिया), दरोगा अभिषेक सिंह, कानूनगो सतीश, हल्का लेखपाल शालिनी सिंह, आरक्षी पवन कुमार कुशवाहा, आलोक कुमार, संजय कुमार, महिला आरक्षी दीक्षा यादव, नीलम सिंह तथा दो-तीन अज्ञात पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि नामजद पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले की जांच सीओ सिटी आलोक प्रसाद को सौंपी गई है। दरोगा दीपक सिंह और कोतवाल रामपाल यादव को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। 
डीएम सौम्या अग्रवाल ने कहा कि नामजद पुुलिसकर्मियों की संपत्ति की जांच कराई जाएगी। साथ ही राजस्व टीम की भूमिका की भी जांच होगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पर्यवेक्षण में शिथिलता बरतने के उत्तदायी अफसरों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। दूसरी ओर शिकायतकर्ता युवती परिजनों के साथ रविवार को आईजी कार्यालय पहुंची। यहां उसने आईजी अनिल कुमार राय को घटना के संबंध में दस्तावेज दिए। आईजी ने पीड़िता से घटना के सम्बन्ध में और भी जानकारियां लीं।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर