बेहतर स्कूलिंग का उदाहरण डीपीएस पचपेड़िया, एडमीशन ओपेन

                (नीतू सिंह) 

 बस्ती (उ.प्र.) । देलही पब्लिक सीनियर स्कूल पचपेड़िया बस्ती बच्चों को सुरक्षित वातावरण और शुद्ध पर्यावरण के साथ साथ बेहतर स्कूलिंग का उदाहरण पेश कर रहा है। प्ले वे से आठवीं तक के इस स्कूल में बार बार प्रवेश शुल्क का भी कोई झंझट नहीं है। जूनियर डीपीएस में बच्चों को खेल और मनोरंजन आधारित शिक्षा की पूरी व्यवस्था है। यहां प्ले वे से आठवीं तक एडमीशन ओपेन है।  

उक्त जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य संगीता यादव ने बताया कि देलही पब्लिक सीनियर स्कूल आईसीएसई नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त है। उन्होंने बताया कि जूनियर डीपीएस ने 'BE WISE, CHOOSE SMART' का नारा दिया है और यहां केवल एक ही बार प्रवेश शुल्क (One Time Admission Fee) लिया जाता है। प्रिंसिपल श्रीमती यादव ने बताया कि स्कूल में बच्चों को साफ सुरक्षित वातावरण के साथ ही हाईजिन व सेनेटाईजेशन की पूरी व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि कोविड - 19 के कारण चलाए गये वर्चुअल क्लासेज से मोबाइल के आदी हो चुके बच्चों को मनोवैज्ञानिक तरीके से बेहतर माहौल देते हुए मोबाइल से दूर करना, तनाव व डिप्रेशन से बचाव के लिए योगा व मेडिटेशन क्लासेज की भी व्यवस्था की गई है। जिससे बच्चे स्ट्रेस लेबल से दूर रहें। 

प्रधानाचार्य ने कहा कि हमारे यहां बच्चों को जूनियर क्लास से ही प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाता है। इसके साथ ही छात्रों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए खेल और ड्रेस कम्पटीशन सहित तमाम प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं और साल के अन्त में प्रतियोगिता के माध्यम से उन्हें अतिरिक्त सुविधाएं और स्कालरशिप की व्यवस्था की जाती है। उन्होंने अभिभावकों से समय रहते अपने पाल्यों का प्रवेश सुनिश्चित करने की अपील की है, जिससे लॉकडाउन के कारण प्रभावित शैक्षिक वातावरण को पूरा किया जा सके।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर