'व्यापार मंडल मलाक हरहर - प्रयागराज' का गठन

                  (चिन्मय श्याम)

प्रयागराज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल गंगापार प्रयागराज के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में मलाक हरहर‌ बाजार में व्यापार मंडल मलाक हरहर प्रयागराज का गठन गत छ: फरवरी को ‌किया गया। श्यामू पाण्डेय अध्यक्ष और योगेश शुक्ला महामंत्री चुने गए। 

सभा में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कि जिलाध्यक्ष गंगापार ओमप्रकाश गुप्ता ने व्यापारियों के संगठन ‌की आवश्यकता पर बल देते हुए बताया कि जीएसटी ‌लागू हुए चार साल हुए , जिसमें लगभग 1000 संशोधन हो चुके हैं लेकिन आज भी जीएसटी दुरूह बनी हुई है। इसलिए अब जीएसटी का पुनर्गठन किया जाय।   
इसी मुद्दे को ध्यान मे रखते हुए अखिल भारतीय उद्योग- व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल जी, प्रांतीय संगठन मंत्री एवं जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र केसरवानी के नेतृत्व में इसी महीने 21फरवरी 2021 को पृथ्वी गार्डेन -सिविल लाइंस, प्रयागराज में विशाल सभा का भी आयोजन किया गया है।व्यापार मंडल गठन समारोह में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल गंगापार प्रयागराज के‌ प्रभारी ‌सुरेन्द्र कुमार जायसवाल ,महामंत्री‌ राजेंद्र कुमार अग्रवाल ( मुनीम जी ) , वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओंकार नाथ त्रिपाठी, संगठन मंत्री ‌सुरेश कुमार चौरसिया, प्रवक्ता ‌विनय कुमार गुप्ता ,हथिगहां व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्या , मलाक हरहर व्यापार मंडल के संरक्षक विमल यादव, संतोष जायसवाल,अशोक कुमार मिश्रा,‌गोपाल जी पाण्डेय, रवीन्द्र शुक्ला,राज कुमार पाण्डेय, संदीप प्रजापति, अविनाश यादव, प्रभात श्रीवास्तव एवं मलाक हरहर बाजार के व्यापारी गण‌ सम्मिलित रहे।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर