राष्ट्र कौशल का स्थापना दिवस 17 को, सम्मानित होंगे वीके वर्मा

                (घनश्याम मौर्य) 
बस्ती (उ.प्र.) । स्थानीय मण्डल मुख्यालय से प्रकाशित राष्ट्र कौशल टाईम्स का सातवां स्थापना दिवस सत्रह जनवरी 2021 को समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। इस अवसर पर 'डिजिटल युग में मीडिया के समक्ष चुनौतियां' विषय पर संगोष्ठी भी की जाएगी। कार्यक्रम होटल एनआरग्रुप में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों 
 को सम्मानित किया जाएगा, जिसमेें डॉ. वीके वर्मा का नाम प्रमुख है। 
उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक एवं उपजा के प्रदेश सचिव वरिष्ठ पत्रकार जयन्त कुमार मिश्र ने बताया कि स्थापना दिवस कार्यक्रम में निर्णायक मण्डल द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 42 विशिष्ट जनों को सम्मानित भी किया जाएगा।   
 जयन्त मिश्र ने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में एकमात्र डॉ. वी. के. वर्मा को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने वैश्विक महामारी कोविड - 19 के दौर में सर्वाधिक कार्य किया है। स्थापना दिवस के सम्बन्ध में जानकारी दे रहे हैं जयन्त कुमार मिश्र वीडियो देखने के लिए लिंक को क्लिक करें : - https://youtu.be/5frXt86FYSI
प्रदेश सचिव श्री मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार राय होंगे और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन और पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा होंगे।
           ➖    ➖    ➖    ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं
लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए
मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर