हर्रैया में महिला हेल्पडेस्क का उद्घाटन @ मिशन शक्ति


(सुधीर शुक्ल) 


बस्ती (उ.प्र.) । मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम के अन्तर्गत हर्रैया थाने महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन समारोह पूर्वक किया गया। 



कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, आदि की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। देखें वीडियो : -



हरैया क्षेत्राधिकारी शेषमणि उपाध्याय व एसडीएम अनुपम मिश्र की उपस्थिति में थानाध्यक्ष सर्वेश राय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका मीरा चौधरी ने महिला हेल्पडेस्क का उद्घाटन किया।  



क्षेत्राधिकारी हरैया शेषमणि उपाध्याय ने कहा कि महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से क्षेत्र की महिलाओं के हर समस्याओं का त्वरित समाधान किया जायेंगे और इसके माध्यम से महिलाओं को जागरूक भी किया जायेगा जिससे महिला उत्पीड़न कम हो सकें।


           ➖   ➖   ➖   ➖   ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर