संतकबीरनगर में 27 नये कोरोना संक्रमित


(नीतू सिंह) 


संतकबीरनगर (उ.प्र.) । जिले में रविवार को आई रिपोर्ट में 27 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि पूर्व में पॉजिटिव मिले 22 लोग ठीक हुए हैं। इसके अलावा 1628 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में अब तक 2249 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 27 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।   



अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि रविवार को 27 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमें सिविल कोर्ट का एक कर्मी शामिल है। खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में 17, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में दो, पौली ब्लॉक क्षेत्र में दो, हैंसर बाजार ब्लॉक क्षेत्र में एक, सेमरियावां में दो, सांथा ब्लॉक क्षेत्र में एक, मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में एक और बघौली ब्लॉक क्षेत्र में एक शख्स पॉजिटिव मिले है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 22 लोग स्वस्थ्य हुए है।  



अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2249 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 27 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 210 लोग एक्टिव है। 2012 लोग ठीक हो चुके है। 1628 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 4263 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हो,वे खुद अपनी जांच करा लें। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए नियमों का पालन करना अनिवार्य है। दो गज की दूरी और मास्क पहनना बेहद जरूरी है।


        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर