कोरोना पाजिटिव पुलिस इंस्पेक्टर का निधन


(सुधीर शुक्ल) 


आजमगढ़ (उ.प्र.) । जिले के फूलपुर के कोतवाल शेरसिंह तोमर का करोना संक्रमण से लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। पिछले दिनों तबीयत खराब होने पर वो इलाज के लखनऊ गए थे। उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। नस में इंफेक्शन होने के कारण रविवार रात उनकी मौत हो गई। उनके निधन से पुलिस मकहमे और क्षेत्र में शोक का माहौल है। 



कोरोना संक्रमण से फूलपुर कोतवाली बुरी तरह प्रभावित है। 20-25 दिन पहले कोतवाली में 11 लोग संक्रमित मिले थे। सीएचसी फूलपुर के डॉ. रामाशीष ने बताया कि प्रभारी शेर सिंह तोमर की भी दो बार एंटीजेन किट से जांच हुई थी। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। आरटी-पीसीआर जांच के लिए सैंपल लखनऊ भेजा गया था। वहां से सैंपल को सस्पेक्टेड बताते हुए फिर से सैंपल मांगा गया था। इस बीच उनकी तबयित खराब होने पर उन्हें फूलपुर के प्राइवेट ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। सांस लेने में दिक्कत बढ़ने पर उन्हें लखनऊ रेफर किया गया था। वहां उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। वहीं पर उनको आइसोलेट कर इलाज किया जा रहा था। इंस्पेक्टर शेर सिंह तोमर की रविवार रात तीन बजे नसों में इंफेक्शन की वजह से मौत हो गई। उन्होंने लगभग आठ माह पूर्व कोतवाली फूलपुर का चार्ज सम्भाला था। इंस्पेक्टर शेर सिंह तोमर व्यवहार कुशल ऑफिसर थे।


        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर