एसजीपीजीआई में मिली जंगली बिल्ली : मचा हड़कंप


Reported by rishabh shukla


लखनऊ । एसजीपीजीआई अस्पताल में बिज्जू जानवर के आने से लोगों में हड़कंप मच गया। बिज्जू जानवर पीजीआई अस्पताल के नेफ्रोलॉजी सेमिनार रूम में घुस गया था। आनन-फानन में अस्पताल के लोगों ने वन विभाग की टीम को बुलाया जिसके बाद घंटों की महनत के बाद बिज्जू को पकड़ा जा सका।  



 लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में नेफ्रोलॉजी के सेमिनार रूम में आज सैनिटाइजेशन का कार्य चल रहा था। इस दौरान कॉन्फ्रेंस हॉल में बने हुए डक में कहीं से आकर बिज्जू जानवर बैठ गया। इसके बाद वह किसी तरह फिसलकर पंखे के ऊपर आकर गिर गया। 



   (बिज्जू को पकड़ते हुए वन कर्मी) 


पीजीआई के नेफ्रोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड ऑफ डिपार्टमेंट डॉक्टर नारायण का कहना है कि, नेफ्रोलॉजी के सेमिनार हॉल में सैनिटाइजेशन का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान कहीं से बिज्जू आ गया। जिसके बाद वन विभाग की टीम बुलाकर उसे वापस सुरक्षित हरी भरी जगह में छोड़ दिया गया। उनका कहना है कि अस्पताल के आसपास काफी हरियाली भरा क्षेत्र है। इस वजह से वह कहीं से आ गया होगा। 



इस जानवर का नाम इंडियन स्माल सिवेट indian small civet है। यह एक तरह की बिल्ली की प्रजाति होती है जो कि इंसानो को नुकसान नहीं पहुंचाती है। इसे जंगली बिल्ली भी कहा जाता है। ये iucn की रेड लिस्ट में है जिसका मतलब है कि बहुत ही दुर्लभ प्रजाति का जीव है। इसे कहीं मिलने पर तत्काल वन विभाग को सूचित और इसके संरक्षण की उचित व्यवस्था की जानी चाहिए। बिज्जू का वैज्ञानिक नाम Honey badger है। यह एक स्तनधारी जानवर है जो भारतीय उपमहाद्वीप, दक्षिणपश्चिमी एशिया और अफ़्रीका में मिलता है। यह एक मांसाहारी प्राणी है। अपने लड़ाके स्वभाव और मोटी चमड़ी के कारण अन्य जानवर इस से दूर ही रहते हैं और अन्य खूँखार प्राणी भी इसपर हमला कम ही करते हैं।


          ➖   ➖   ➖   ➖   ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर