बस्ती : कोरोना पीड़ित पत्रकार का निधन


(सुधीर शुक्ल) 


बस्ती (उ.प्र.) । वरिष्ठ पत्रकार नव बस्ती व विचार प्रण अखबार के संस्थापक अनिल कुमार श्रीवास्तव का आज निधन हो गया। इन्हें तीन दिन पहले कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें कैली अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से पत्रकारिता जगत मर्माहत हो गया और शोक की लहर दौड़ गयी।  



बेहद मिलनसार, सभी के बीच लोकप्रिय और उच्च व्यक्तित्व के धनी अनिल कुमार श्रीवास्तव लगभग चालीस सालों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय थे और जिले में एक विशिष्ट स्थान रखते थे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत की अपूर्णीय क्षति हुई है। उन्हें याद करते हुए बस्ती प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय ने कहा कि वे हम लोगों के अभिभावक थे उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है। संरक्षक प्रकाश चंद्र गुप्ता ने कहा की अनिल श्रीवास्तव जैसे इस दुनिया में विरले होते है उनका पूरा जीवन पत्रकारिता को ही समर्पित रहा। जिले के सभी पत्रकारों ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आज हम लोगों ने एक मार्गदर्शक को खो दिया है।


वरिष्ठ पत्रकार अनिल श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन पर जिला सूचना कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। सहायक निदेशक सूचना प्रभाकर तिवारी ने कहा कि श्री श्रीवास्तव पिछले 40 वर्षो से पत्रकारिता जगत में सक्रिय थे। वे वर्षो तक यूएनआई समाचार एजेन्सी में सेवा देने के साथ-साथ दैनिक समाचार पत्रं के सम्पादक भी रहे। शोक सभा में उनकी आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी। इस अवसर पर लेखाकार डॉ0 विजय प्रभाकर त्रिपाठी, संरक्षक अमरेश कुमार, प्रचार सहायक अश्वनी तिवारी, ओम प्रकाश एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।


          ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर