विधायक संजय ने किया अठदमा शुगर द्वारा भूमि कब्जाने और खाद्यान्न के लिए धनाभाव की शिकायत


             (घनश्याम मौर्य) 


बस्ती (उ.प्र.) । विधानसभा क्षेत्र 309 रूधौली के विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने नियम 51 एवं नियम 301 अन्तर्गत प्रमुख सचिव विधानसभा उत्तर प्रदेश लखनऊ को जनपद बस्ती के तहसील रूधौली में संचालित बजाज हिन्दुस्थान शुगर मिल अठदमा रूधौली के द्वारा अभिलेखों में हेराफेरी एवं जमीन पर कब्जेदारी तथा कोविड संक्रमण काल में प्रवासी मजदूरों के सहायता हेतु सरकार द्वारा घोषित राहत पैकेज वितरण कार्य में धनाभाव की शिकायत की है।  



श्री संजय प्रताप जायसवाल ने नियम 301 के अन्तर्गत प्रमुख सचिव विस उ.प्र. को अवगत कराया है कि बजाज हिन्दुस्थान शुगर मिल अठदमा रूधौली के द्वारा राजस्व अभिलेखों में हेराफेरी कर 132 की भूमि, सीलिंग भूमि, बंजर भूमि, नवीन परती तथा ट्रस्ट की जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। जिसके सम्बन्ध में यह आग्रह किया गया है कि भूमि पर जो कब्जा किया गया है, अति लोक महत्व से जुड़ा हुआ है। जिसमें अभिलेखो में हेरफेर एवं कूटरचना के भौतिक सत्यापन के साथ वैधानिक कार्यवाही किया जाना नितान्त अति आवश्यक है। वही नियम 51 के अन्तर्गत सूचना में उन्होने विश्व व्यापी महामारी के संक्रमण काल में प्रवासी मजदूरों के सहायता हेतु सरकार द्वारा घोषित राहत पैकेज वितरण कार्य में धनाभाव के कारण जिला प्रशासन बस्ती के द्वारा खाद्यान्न वितरण कार्य रोक दिया गया है।  



विधायक श्री जायसवाल ने कहा है कि खाद्यान्न वितरण न होने से सरकार की छवि पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है और मजदूरों को सरकार द्वारा घोषित खाद्य वितरण सहायता का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिसको देखते हुए उन्होने मांग किया है कि खाद्य वितरण के पर गम्भीरता से विचार करते हुए अतिशीघ्र धन का आवंटन किया जाय।  



         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर