बस्ती : वरिष्ठ पत्रकार काशी दूबे का निधन


बस्ती (उ.प्र.) । जनपद के वरिष्ठ पत्रकार काशीराम दूबे का लम्बी बीमारी के बाद बीती रात निधन हो गया। ये करीब चालीस वर्ष के थे। ये हिन्दी दैनिक तरूण मित्र के बस्ती ब्यूरो प्रभारी थे।   



    श्री दूबे जिले के कुदरहा क्षेत्र के छरदही गांव के निवासी थे। काशीराम दूबे प्रेस क्लब बस्ती के निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य थे। ये लगातार दूसरी बार चुनाव जीते थे। मृदुभाषी स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण ये सभी के प्रिय थे। श्री दूबे के निधन से मीडिया जगत शोकाकुल है। इन्हें लम्बे समय से किडनी सम्बन्धित परेशानी थी। ये अपने तीन भाईयों में सबसे बड़े थे। परिवार में इनके दो छोटे भाई, मां, चाचा, पत्नी और एक बेटी है। 


         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर