बस्ती में 42 हजार कोरोना जांच, 349 एक्टिव केस


            (विशाल मोदी) 


बस्ती (उ.प्र.) । बस्ती जिले में 46 नए कोरोना संक्रमितों के पाये जाने के बाद कुल संख्या 1183 हो गयी है। अभी तक जनपद में कुल 42,157 सैंपल की जांच हो चुकी है। इस समय जिले में तीन सौ उन्चास एक्टिव कोरोना केस हैं। 


   यह जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने अपने सोशल साइट पर दिया है। कहा कि बस्ती के अभी तक के कुल 1183 संक्रमितों में से 800 स्वस्थ हो कर जा चुके है, अभी तक 34 की मृत्यु हो चुकी है जबकि 349 सक्रिय संक्रमित विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती हैं।  



 जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया है कि 349 सक्रिय संक्रमितों में एल -1,एल-2और कोविड हॉस्पिटल में जेएनवी रुधौली में 42, सीएचसी मुंडेरवा में 24,ओपेक हॉस्पिटल कैली में 109, पडरीबाबू परशराम पुर में 29 भर्ती है। होम आइसोलेशन में 109 लोग है जबकि 04 संस्थागत कोरेण्टाइन केंद्रों में कुल 82 संदिग्ध है।अभी 743 रिपोर्ट्स का आना बाकी है। आज 1694 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जनपद में कुल कैंटमेन्ट क्षेत्रो की संख्या घट कर 175 हो गयी है।जिसमे सदर तहसील में 106,हर्रैया में 44,भान पुर में 21और रुधौली तहसील में 04 कैंटमेन्ट क्षेत्र हो गए है। संभावित संक्रमितों के लिए तैयारी प्रक्रिया पूरी है।आशुतोष निरंजन ने नागरिकों से अपील किया है कि स्थितिया पूरी तरह से नियंत्रण में है। नागरिकगण मास्क का प्रयोग जरूर करें साथ ही शारीरक दूरी के मानक बनाये रखें।


          ➖   ➖   ➖   ➖   ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर