अज्जू की बहन अनीता की भी मौत : थीं पाजिटिव


(वन्दना शुक्ला)


बस्ती (उ.प्र.) । वैश्विक महामारी कोरोना ( Covid - 19) की चपेट में आये हिंदू युवा वाहिनी के प्रभारी अज्जू हिंदुस्तानी (अजय श्रीवास्तव) के निधन की खबर से लोग हतप्रभ थे, तब तक उनकी बहन अनीता श्रीवास्तव की मृत्यु की खबर से लोग स्तब्ध, हैरान और डरे हुए भी हैं। कोरोना के आतंक ने सभी को भयभीत कर दिया है।   



   कल शुक्रवार को दोपहर अज्जू हिंदुस्तानी का एसजीपीजीआई लखनऊ में निधन हो गया था। वे बीस जुलाई को कोरोना पाजिटिव पाये गये थे। उनकी बहन अनीता श्रीवास्तव को भी कोरोना पाजिटिव पाये जाने पर कैली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कल ही दोपहर बाद उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ ले जाते समय फैजाबाद के निकट ही उनकी जीवन लीला समाप्त हो गयी। इन भाई बहन की मौत और इससे पहले लोकप्रिय भाजपा नेता पुष्कर मिश्र की मौत ने सभी को झकझोर दिया है।           


कोरोना का यह भयंकर रूप रोंगटे खड़े कर देने के लिए काफी है। यह कोरोना से होने वाली अत्यंत क्रूर घटनाएं हैं। संभल कर धैर्य पूर्वक एकाकी जीवन की आदत ही हमें कोरोना के आक्रमण से बचा सकती है।


            ➖   ➖    ➖   ➖   ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर