मां ने सात माह की बेटी को मार डाला

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


अलीगढ़ । तीन दिन से बीमार पति ने साड़ी के लिए पैसा नहीं दिया तो पत्नी ने आपा खो दिया। दोनों में विवाद इतना बढ़ा महिला ने अपनी 7 माह की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी घर में मौजूद आरोपी महिला की ननद ने बना लिया। पुलिस आरोपी महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी है। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।



जवा थाना क्षेत्र रामपुर गांव निवासी राहुल कासिमपुर स्थित एक निजी फैक्ट्री में मजदूरी करता है। उसकी पत्नी पिंकी आज उससे साड़ी खरीदने के लिए पैसे मांग रही थी। इस पर पति ने कहा कि वह एक दो दिन में पैसे दे देगा। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। गुस्से में पिंकी अपनी सात माह की बेटी सोनी को पीटने लगी। जब पिता ने बच्ची को उससे छीन लिया तो उसने वापस खींचा और कमरे में ले जाकर पटक-पटक कर मार डाला।


बच्ची को मौत के बाद परिजन उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। आरोपी महिला के पति ने बताया कि उसकी 3 दिन से तबीयत खराब थी, जिसके चलते वह साड़ी नहीं दिल पाया। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बच्ची की पिटाई का वीडियो घर में मौजूद आरोपी महिला के ननद ने बना लिया। जिसमें खुद आरोपी महिला बच्ची को पटक रही है और कह रही है कि जिस दिन तू पैदा हुई थी मेरे लिए उसी दिन मर गई थी। 


आरोपी महिला पिंकी की शादी लगभग 5 वर्ष पहले हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद आरोपी महिला पिंकी ने एक बेटे को जन्म दिया था। महिला के पति राहुल ने बताया है कि शादी के बाद से यह लगातार घर में कलेश करती रहती थी।
        ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर