आशा सम्मेलन गुरुवार को : मुख्य अतिथि सांसद बस्ती

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)
बस्ती। आशा सम्मेलन का आयोजन छ: फरवरी गुरुवार को होगा। यह जानकारी प्रभारी सीएमओ डॉ. फकरेयार हुसैन ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन बस्ती महोत्सव के कार्यक्रम स्थल जीआईसी परिसर में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगा। मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी होंगे।



उन्होंने बताया कि आशा सम्मेलन में आशाएं क्षेत्र में आने वाली समस्याओं पर विचार-विमर्श करने के साथ ही अधिकारियों की सहायता से उनके निदान का प्रयास करती हैं। ब्लॉकों में सबसे अच्छा काम करने वाली तीन-तीन आशाओं व जिला स्तर पर सर्वेष्ठ काम करने वाली तीन संगिनियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी आशा सुबह नौ बजे तक पहुंचकर अपना पंजीकरण जरूर करा लें। 
       ➖➖➖➖➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर