परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी ने सीएए के समर्थन में निकाला तिरंगा यात्रा

तारकेश्वर टाईम्स (हि0दै0)
           ( विकास त्रिपाठी )
  प्रयागराज (उ0प्र0)। एनजीओ परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी ने सैकड़ों प्रबुद्ध नागरिकों के साथ तिरंगा यात्रा निकालकर सीएए का समर्थन किया । इस अवसर पर भारत माता की जय और वन्दे मातरम् के नारेे भी लगते रहे ।



  जानकारी के अनुसार परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी ने ग्यारह जनवरी को सैकड़ों प्रबुद्ध नागरिकों के साथ अपने मुख्यालय से तिरंगा यात्रा निकालकर पैदल मार्च करते हुए नैनी, नया यमुना ब्रिज, के पी कालेज व सिविल लाइंस होते हुए कुल 12 किमी की दूरी तय करके सुभाष चौराहा पर अपनी तिरंगा यात्रा सम्पन्न की है।



इस अवसर पर प्रबन्धक आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि सीएए में किसी की भी नागरिकता लेने का नही बल्कि भारत वर्ष के पूर्व अंग बांग्लादेश , पाकिस्तान व अफगानिस्तान के प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को जोकि भारत मे 5 वर्ष से अधिक समय से अनवरत रह रहे हों , मात्र उन्हें नागरिकता देकर उनकी मानवीय रक्षा करना है।



इस अवसर पर अमित कुमार मिश्र, जगदीश त्रिपाठी, राजीव कुमार, अनिल, राकेश, गुरुदीप सिंह, अनुराधा, मालती, सीमा व शत्रुघ्न सिंह आदि सैकड़ों लोग तिरंगा यात्रा में शामिल रहे व पूरे यात्रा में प्रयागराज भारत माता की जय, जय हिंद व वंदे मातरम के नारों से गूँजता रहा ।
         ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर