गांधी नगर पुलिस ने मासूम को परिजनों से मिलाया 

तारकेश्वर टाईम्स (हि0दै0)


 कांस्टेबल राम प्रकाश सिंह व हेड कांस्टेबल महेन्द्र यादव ने दिखाई तत्परता, मेहनत लायी रंग 


अंकुर श्रीवास्तव  बस्ती ( उ0प्र0 ) । गांधी नगर पुलिस की तत्परता से एक गायब बच्चा अपने परिजनो से मिल सका। बताते चले कि गल्ला मण्डी निवासी मोहम्मद यूसूफ पुत्र शफीक उर रहमान का लगभग एक वर्षीय पुत्र मो0 अजीम अपने परिवार से बिछड़ गया था। रोते हुए बच्चे को लोगो ने गांधी नगर चौकी के कांस्टेबल राम प्रकाश सिंह व हेड कांस्टेबिल महेन्द्र यादव को सुपुर्द कर दिया।



( परिजनों को बच्चा सौंपती का. शैलावती ) कांस्टेबल राम प्रकाश सिंह व हेड कांस्टेबल महेन्द्र यादव ने तत्परता के साथ इस सूचना को सभी न्यूज ग्रुपो सहित अन्य लोगो तक पहुंचाया। पुलिस की इस तत्परता से कुछ ही देर में बच्चे के परिजन का पता चल गया और बच्चे को कांस्टेबल राम प्रकाश सिंह व हेड कांस्टेबल महेन्द्र यादव व महिला कांस्टेबल शैलावती ने उसके परिजनो को सकुशल सौंप दिया गया।
          ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो0 न0 : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर